हाथरस, अगस्त 8 -- Hathras News: हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड संख्या 13 के जलेसर रोड स्थित बलराम नगर में करीब 70 मीटर लंबी गली का सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। गली की इंटरलॉकिंग के लिए 4 जून 2025 को 8,90,608 रुपये का अनुमान तैयार होने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गली में जलभराव और कीचड़ की वजह से लोगों की मुश्किल और बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गली में सड़क निर्माण में देरी से परेशान लोगों ने अपने घर के बाहर एक पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर पर लिखा है, "गली का निर्माण न होने से मकान बेचने को मजबूर। यह भी पढ़ें- Hardoi News: अधूरी सीसी रोड से आवागमन में दिक्कत, बारिश में घरों पर खतरासम...