हाथरस, अक्टूबर 2 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बरसै में बच्चों के कबड्डी खेलने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। आरोप है कि पांच लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की, जिसमें तीन माह की गर्भवती महिला को गंभीर चोट आई। इस मामाले में चरन सिंह निवासी बरसै ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराते हुए चरन सिंह ने कहा है कि उसका 12 वर्षीय भतीजा हर्ष अन्य बच्चों के साथ कबड्डी खेल रहा था। कहासुनी होने पर गांव के गिर्राज सिंह ने बच्चों से मारपीट कर दी। विवाद न बढ़े इसलिए चरन सिंह ने कुछ नहीं कहा। आरोप है कि शाम को गिर्राज सिंह, रामेश्वर, अजय, संतोष और गिर्राज का दामाद निवासी सोखना थाना हाथरस गेट एकराय होकर उसके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चरन सिंह और उसकी पत्नी गीता देवी को पेट ...