हाथरस, जुलाई 24 -- Hathras News: हसायन। कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी प्रकार की महिला स्वास्थ्य संबंधी जांच मुफ्त में हहुईं। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत केन्द्रव राज्य सरकार के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार को एचआरपीडे दिवस मनाया गया। शिविर में 83 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच शिविर में पांच गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी घोषित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली 11 गर्भवती महिलाओं के द्वारा तीन माह के अन्तराल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। 38 गर्भवती महिलाओं के नि:शुल्क कराए जाने वाले अल्ट्रासाउंड की सुविधा योजन...