हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में गंगा स्नान करने जा रहे पिता-पुत्री सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। आगरा के जेपी नगर निवासी हरिओम सिंह अपने परिवार के करीब एक दर्जन सदस्यों के साथ लोडर मैक्स गाड़ी में सवार होकर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। गाड़ी में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी सवार थे। शुक्रवार की देर उनकी गाड़ी आगरा राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा को पार करने के बाद अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक खंभे से जा टकराई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने गाड़ी में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और हाईवे एंबुलेंस को सूचना ...