हाथरस, अक्टूबर 29 -- Hathras News: हाथरस। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के पांच जनपदों में हाथरस को शामिल किया गया है। बुधवार को लखनऊ में आयोजित सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में जनपद पुलिस को सम्मानित किया गया। दूरसंचार विभाग की ओर से हजरतगंज स्थित सीटीओ कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रम में एडीजी दूरसंचार और डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज ने हाथरस के प्रतिनिधि जयेंद्र कुमार अस्थाना को सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जिले की पुलिस सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइल फोन बरामद करने के प्रयास कर रही है। इस पोर्टल पर मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर उसकी पहचान और बरामदगी में मदद मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...