Hathras News: खेलों से छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास होता है
हाथरस, सितम्बर 2 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। गांव बारसंली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री व प्रमुख उद्योगपति आयुर्वेद दवा कारोबारी योगेश परमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल प्रबंध समिति तथा शिक्षकों द्वारा परमार का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार विद्या भारती की विभागीय प्रतियोगिता का आयोजन गांव बरसौली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। जिसका शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि योगेश परमार ने कहा की खेलकूद के आयोजन में भाग लेने से छात्र छात्राओं की प्रतिमा निकाल कर आती है। वही उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसलिए हमको इस प्रकार की खेलकूद की प्रतियोगिताऐं कराते रहना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.