Hathras News: खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का विकास
हाथरस, अक्टूबर 22 -- Hathras News: हाथरस। खंड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह के निर्देशन में ब्लॉक के प्रत्येक संकुल में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को संविलियन विद्यालय कोरना में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खो-खो, कबड्डी, 50 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, शारीरिक दक्षता, गति एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल के मैदान में उत्साह का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.