Hathras News: खेत पर महिला को सांप ने डसा, मौत
हाथरस, जुलाई 29 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पुरा कला में खेतों पर मंगलवार को वृद्धा को सांप ने डस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुरा कला निवासी फूलश्री देवी 70 पत्नी बनवारी लाल मंगलवार को खेतों पर गई हुईं थी। खेतों में मूग की फसल की निराई चल रही थी। वह भी खेत पर बैठ गई। अचानक कहीं से सांप निकल आया। सांप ने फूलश्री देवी को डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.