हाथरस, जुलाई 31 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में खेत पर घूमने गई एक महिला के साथ मारपीट व अभद्रता का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़िता ने कहा है कि वह अपने पति और ननद के साथ अपने प्लाट पर गई थी। इसी दौरान गांव के ही चार नामजद व कुछ अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ता, उसकी ननद और पति के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता से अभद्रता भी की। शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित होता देख आरोपी मौके से भाग गए। यह भी पढ़ें- Hardoi News: खेत देखने पहुंचे युवक पर हमला, चार पर एफआईआर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...