हाथरस, जुलाई 10 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव खेमगढी में गुरुवार की दोपहर में खेत पर काम करते हुए एक किसान को सांप ने काट लिया। परिजन पीड़ित को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकरआए यहां पर एंटी वेनम इंजेक्शन लगने के कारण किसान की जान बच गई। जानकारी के अनुसार मनवीर सिंह पुत्र मुकंदी लाल 28 वर्ष गांव खेमगढी गुरुवार की दोपहर में अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उनके पांव में काट लिया। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले तत्काल पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये । यहां मौजूद चिकित्सक ने उसको एंटी वेनम इंजेक्सन लगा करके हायर सेंटर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सांप के डंसने से किसान गंभीर, रांची रेफर पीड़ित के घर वाले उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर ...