हाथरस, जुलाई 27 -- Hathras News: सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बटपुरा में खेत की मेड़ जोतने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव बटपुरा निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि शनिवार को गांव के राहुल और सीताराम ट्रैक्टर से अपना खेत जोत रहे थे। इस दौरान उन्होंने उसके खेत की मेड़ भी जोत दी। जब उसने इसका विरोध करते हुए मेड़ जोतने का कारण पूछा, तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर दोनों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा आरोपों की जांच की जा रह...