हाथरस, जुलाई 26 -- Hathras News: हसायन, संवाददाता। क्षेत्र के बौनई विद्युत फीडर पर एक नलकूप उपभोक्ता के खराब हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए खराब ट्रांसफार्मर भेजे जाने से नाराज उपभोक्ता ने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर विरोध जताया। अधिकारियों द्वारा नया ट्रांसफार्मर मंगवाए जाने का आश्वासन देकर उपभोक्ता नीचे उतरवाया। प्रदीप कुमार पूर्व प्रधान निवासी रसूलपुर का गांव के बाहर खेत पर नलकूप ट्यूबवेल स्थापित है। 14 दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। शिकायत किए जाने के बाद करीब 12 दिनों बाद ट्रांसफार्मर भेज दिया गया। लेकिन पता चला कि ओढ़पुरा स्थित स्टोर से खराब ट्रांसफार्मर भेजकर स्थापित करा दिया। इससे विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। तो उनके द्वारा खराब ट्रांसफार्मर को स्थापित किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए रविवार को विद्युत पोल के माध्यम ...