हाथरस, सितम्बर 28 -- Hathras News: हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित अखिल भारतीय खटीक समाज के शिविर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कल्याण करोति मथुरा के डॉक्टर सत्यम गौड ने 61 लोगों को दवा वितरण की। 32 लोगों को अखिल भारतीय खटीक समाज शिविर में चश्मा वितरण किए गए। दो मरीजों को आंखों की मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मथुरा श्रीजी बाबा चिकित्सालय संस्थान कल्याण करोति गोवर्धन रोड मथुरा भेजा गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी, शिविर संयोजक एडवोकेट अर्जुन सिंह, श्री निवास, जगन्नाथ, रविंद्र, गोपाल, अमर सिंह आदि आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...