Hathras News: कोर्ट की अवमानना में इंस्पेक्टर के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज
हाथरस, अक्टूबर 14 -- Hathras News: हाथरस,कार्यालय संवाददाता। न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने पर सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सिकंदराराऊ के प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 388 के तहत प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है और समन जारी करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को होगी। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया था कि 22 मार्च 2026 को उसके साथ सुनसान जगह पर दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला ने जान से मारने और तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था। पुलिस से सुनवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। महिला के प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सिकंदराराऊ के प्रभारी निरीक्षक को प्रारंभिक जांच कर 15 दिन के भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.