Hathras News: कोचिंग के लिए निकला 16 वर्षीय किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज
हाथरस, जुलाई 5 -- Hathras News: सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र के गांव बरामई खेड़ा निवासी 16 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में सादाबाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। गांव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद्र ने बताया कि उनका भतीजा अनुज (16), पुत्र राजवीर सिंह, बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे घर से सादाबाद कोचिंग और लाइब्रेरी जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने सादाबाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई और किशोर की जल्द से जल्द तलाश कराने की मांग की। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही किशोर की तलाश के लिए आवश्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.