हाथरस, अगस्त 27 -- Hathras News: सादाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में गांव के ही एक युवक पर उसकी बहन के साथ आए दिन छेड़छाड़ करने और उसे बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई है। गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन सादाबाद के एक डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है और प्रतिदिन कॉलेज आने-जाने के लिए घर से निकलती है। आरोप है कि गांव का ही दूसरे समुदाय मुस्लिम समाज के युवक ईशब खान पुत्र सलामत खान कथित रूप से रास्ते में मौका पाकर उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। इस संबंध में परिजनों से भी शिकायत की गई थी। 25 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे तनु कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंची। कॉलेज पहुंचने पर परिजनों को उसके वहां नहीं आने की जा...