हाथरस, सितम्बर 22 -- Hathras News: हाथरस। शहर के तरफरा रोड लवकुश नगर स्थित प्राचीन कैला देवी मइया मंदिर पर वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार को मइया के भव्य छप्पन भोग और फूल बंगला के श्रृंगार सजाए गए। देर रात तक मइया के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सोमवार को प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शहर के तरफरा रोड लवकुश नगर स्थित विराजमान कैला मइया का हर साल धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ। महोत्सव के पहले दिन कैला मइया के भव्य छप्पन भोग और फूल बंगला के श्रृंगार सजाए गए। इस अवसर पर मइया को नई पोशाक धारण कराए जाने के साथ भव्य श्रृंगार सजाए गए और मइया के आगे छप्पन भोग धारए गए। इस मौके पर देवी जागरण का आयोजन किया गया। भक्तों द्वारा वाद्य-यंत्रों की...