हाथरस, जुलाई 31 -- Hathras News: हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में अतिक्रमण को लेकर चलाए जा रहे अभियान को लेकर प्रश्न चिह्न खड़ा हो गया है? नगर पालिका प्रशासन पर आरोप है कि अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों पर रहम किया जा रहा है तो कुछ लोगों के निर्माण को जबरन ध्वस्त किया गया है। गुरुवार को शहर के आगरा रोड स्थित नवीपुर में चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब कुछ लोगों के अवैध निर्माण को तोड़ने से छोड़ दिया गया तो कुछ लोगों के निर्माण को जबरन ध्वस्त कर दिया गया है। इसे लेकर पालिका अधिकारियों की वहां लोगों से जमकर नोक-झोंक भी हुई। इसे लेकर वहां काफी हंगामा भी हुआ। हंगामा बढ़ता देख पालिका टीम को कोतवाली सदर से पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा.

अतिक्रमण अभियान का विवरण शहर में इन दिनों नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण...