हाथरस, नवम्बर 6 -- Hathras News: सासनी, संवाददाता। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में गुरूवार को धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। धरने की अध्यक्षता यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सिंह चौहान ने की। संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर बांगड़ ने किया। धरने को संबोधित करते हुए रामबाबू सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसान और आम जनता महंगाई से परेशान हैं। सहकारी समितियों पर किसानों को गेहूं नहीं मिल पा रहा है और गेहूं की कालाबाजारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: धान खरीद में कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू में नाराजगी उन्होंने पात्र कि...