Hathras News: किशोरी से क्लीनिक के अंदर डॉक्टर ने की छेड़छाड़,मुकदमा दर्ज
हाथरस, जुलाई 31 -- Hathras News: सादाबाद संवाददाता। सादाबाद कस्बे में एक डॉक्टर ने इलाज कराने के लिए आई किशोरी के साथ क्लीनिक के अंदर ही छेड़छाड़ की। पिता को सेब खरीदने के बहाने बाजार भेज दिया। पिता के जाते ही उसने किशोरी के कपड़े उतार दिये और छेड़छाड़ करने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति अपनी बेटी को इलाज के लिए डॉ बीके पचौरी के क्लीनिक पर लेकर पहुंचा। मामला 30 जुलाई का है। डॉक्टर ने किशोरी को देखने के बाद उसके पिता से बेटी के लिए सेब लाने के लिए बाजार भेज दिया। पिता के क्लीनिक के निकलते ही डॉक्टर ने उसके कपड़े उतार दिये और प्राइवेट पार्ट पर छेड़छाड़ करना शुरु कर दिया। उस समय किशोरी ने अपने पिता को कुछ नहीं बताया। बाद में जब उसके दिक्कत हुईतो किशोरी ने अपनी मां को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.