Hathras News: किशोरी और युवक ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत बिगड़ी
हाथरस, सितम्बर 16 -- Hathras News: हाथरस। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक युवक और किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां किशोरी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय युवक की सोमवार रात शराब पीकर घर पहुंचा था। घर में किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो साथियों को इसकी जानकारी हुई। हालत बिगड़ने पर उसके कुछ साथी उसे इलाज के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। घटना को लेकर परिवार की ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.