हाथरस, अक्टूबर 14 -- Hathras News: हाथरस,कार्यालय संवाददाता। जनपद में सरकारी चावल की कालाबाजारी का काम जोर शोर से चल रहा है जोकि थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को सासनी में एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक ने ट्रैक्टर में भरे सरकारी चावल के दो सौ बोरे पकड़ लिये। टीम ने माल को सठिया के राशन डीलर के सुपुर्द कर दिया है। मंगलवार की देर शाम एसडीएम शिव नारायण यादव को सूचना मिली कि एक ट्रैक से सरकारी चावल को ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा है। जिसे काला बाजारी को भेजा जाना है। इसी सूचना पर एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक दोनों पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने ट्रैक्टर में लदे दो सौ बोरे सरकारी चावल के पकड़ लिये। एसडीएम ने तुरन्त ही सठिया के राशन डीलर को बुला लिया। पूरा माल राशन डीलर के सुपुर्द कर दिया। मगर मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलि...