Hathras News: कार्यालयों में लगनी चाहिए अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक
हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: हाथरस। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद हाथरस के जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बीएसए से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान हेतु पांच सूत्रीय ज्ञापन बीएसए को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने प्रमुख रूप से विगत 01 जुलाई को तेज आंधी एवं अतिवृष्टि के कारण विद्यालय पहुंचने में हुए विलंब के चलते शिक्षकों का रोका गया वेतन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बहाल करने की मांग की। वहीं स्वीकृत चिकित्सा एवं अन्य अवकाश पर रहने वाले शिक्षकों को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित दर्शाकर अवरुद्ध किए गए वेतन का भुगतान कराने तथा शिक्षकों की ऑनलाइन सेवा पुस्तिकाओं में अपूर्ण सामान्य एवं वित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.