हाथरस, सितम्बर 7 -- Hathras News: हाथरस। शहर के कमला बाजार स्थित प्राचीन कामेश्वर मंदिर में लंबे समय से खराब पड़े एकमात्र हैंडपंप को लेकर हिन्दुस्तान द्वारा रविवार के अंक में प्रकाशित की गई खबर के बाद नगर पालिका पालिका प्रशासन नींद से जाग गया है। सोमवार को नगर पालिका परिषद की टीम कामेश्वर मंदिर पर पहुंची और महीनों से खराब पड़े हैंडपंप को सही कराए जाने का कार्य शुरु कराया। शहर के कमला बाजार स्थित प्राचीन कामेश्वर मंदिर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा गणेश चतुर्थी के दिन वेद भगवान की शोभायात्रा कामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होती है, जो शहर के प्राचीन किला स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज परिसर में स्थित वेद भगवान शिविर में पहुंचती है। हैंडपंप खराब होने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कई बार अधिकारियों से ...