हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: हाथरस। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लेकर जनपद से होकर गुजरने वाले कांवड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ प्रमुख कांवड़ मार्ग हाथरस-अलीगढ़ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गंगा जल लेकर जा रहे कांवड़ियों से संवाद स्थापित कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कांवड़ियों ने बताया कि वे 51 किलोग्राम की कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने उनसे जनपद में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में ...