हाथरस, अगस्त 10 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कांवड़ियों की सेवा करने वाले दो पुलिस कर्मियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया। सम्मान पाकर पुलिस कर्मियों के चेहरे खिल गए। कांवड़ मर्गाों पर गड्ढों की वजह से कांवडियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनकी सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक मुख्य आरक्षी मनोज कुमार ने हाथों में फावड़ा लेकर गड्ढे भरे। वहीं, आरक्षी विपिन यादव ने अपने वेतन से सामाजिक रूप से कमजोर एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों को भोजन कराया। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इन दोनों पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...