Hathras News: कांग्रेस ने लगाई जनचौपाल, मताधिकार की सुरक्षा पर दिया जोर
हाथरस, अक्टूबर 28 -- Hathras News: सासनी। कांग्रेस के 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत मंगलवार को सासनी ब्लॉक के गांव मोमनाबाद में जनचौपाल आयोजित की गई। एआईसीसी पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि मतदाता सूची में किसी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। कांग्रेस गांव-गांव चौपाल लगाकर मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। जनचौपाल में पूर्व पीसीएस अधिकारी एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ. शेर सिंह वरुण विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संचालन मथुरा प्रसाद कुशवाह ने किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एक को दिल्ली में कांग्रेस का 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान: पर्यवेक्षक आयोजन सासनी ब्लॉक अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.