Hathras News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की दूसरी मंजिल पर लगी आग,मची भगदड़
हाथरस, जुलाई 11 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कस्तूरबा हाथरस की दूसरी मंजिल पर स्थित डोरमेट्री कक्ष में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग के विकराल रूप को देखकर शिक्षिका व छात्राएं सहम गईं। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की वजह से छात्राओं व शिक्षिकाओं के सामान सहित पंखे आदि जल गए। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है। छात्राओं को मुरसान के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। हाथरस शहर के रमनपुर में डायट परिसर में ही हाथरस ब्लाक का कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। इस विद्यालय में बालिकाओं को कक्षा आठ तक की आवासीय निशुल्क शिक्षा दी जाती है। विद्यालय के प्रथम तल पर कक्षाएं संचालित होती हैं। उसी मंजिल पर मैस संचालित होता है। शनिवार दोपहर को अचानक दूसरी मंजिल पर बने डोरमेट्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.