Hathras News: कलाई पर सजी स्नेह की डोर
हाथरस, अगस्त 29 -- Hathras News: हाथरस। अवसर रक्षाबंधन का, बहनों ने जमकर भाइयों पर प्यार लुटाया। उनकी कलाई पर स्नेह की डोर बांधते हुए दीर्घायु की कामना कर मिठाई खिलाई। शुक्रवार को रक्षाबंधन भद्रामुक्त होने के कारण दिनभर घरों में रौनक छाई रही। सुबह से राखी बांधने का सिलसिला घरों में शुरू हो गया। बहनें भाइयों की सूनी कलाई पर रक्षासूत्र बांधने की लिए खासी उत्साहित रहीं। भाई बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को जगह जगह रक्षाबंधन का उल्लास दिखाई पड़ा। मिठाई और राखी की दुकानों पर सुबह से ही बहनों की भीड़ लगी थी। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा की काली छाया नहीं रही जिसके कारण सुबह से राखी बांधने का सिलसिला घरों में शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार, भाइयों ने दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.