Hathras News: करवाचौथ पर्व से पूर्व बाजारों में खरीदारी को उमड़ी भीड़
हाथरस, अक्टूबर 26 -- करवाचौथ से पहले बाजारों में रौनक Hathras News: हाथरस।सुहाग की सलामती के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ व्रत गुरुवार को है। इससे पहले कई दिनों से शहर के प्रमुख बाजार भी दुल्हन की तरह सजे हुए नजर आ रहे हैं। रविवार को बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेहंदी लगवाने, मेकअप के लिए भी महिलाएं उत्साहित दिखी। महिलाएं विभिन्न मेंहदी लगवाने की डिमांड आर्टिस्टों से कर रही थीं। रविवार की छुट्टी होने के चलते शाम बाजारों की रौनक में चार चांद लग गए। देर रात तक बाजार भीड़ से गुलजार रहे। करवा चौथ गुरुवार को है इसलिए बाजारों में भीड़ उमड़ना लाजिमी है। खरीदारी के लिए अंतिम रविवार था। सौन्दर्य प्रसाधन, ज्वैलरी, साड़ी सेंटर, ब्यूटी पार्लर आदि पर सुहागनों की भारी भीड़ रही। कैलेण्डर और करवा भी खूब खरीदे गए। मेहंदी लगवाने की दुकानों पर महिलाओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.