Hathras News: करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी
हाथरस, जुलाई 29 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी लता पत्नी नागेंद्र मंगलवार को घर में पोंछा लगा रही थी। घर में कूलर रखा हुआ था। कूलर में करंट प्रवाहित हो रहा था। पोंछा लगाते समय किसी तरह लता कूलर को छू गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। इससे वह झुलस गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में लता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया। यह भी पढ़ें- Hathras News: हाथ-मुंह धोते समय करंट की चपेट में आने से किशोर झुलसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.