Hathras News: करंट की चपेट में आने से मजदूर झुलसा
हाथरस, जुलाई 18 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के साकेत कॉलोनी में शनिवार को निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलस गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर निवासी पिंटू 30 साकेत कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। किसी तरह वह मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक उसके उपचार में जुट गए। गर्म वस्तु से झुलसा युवकहाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला कुंवरजी निवासी महेश किसी गर्म वस्तु से झुलस गया। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.