Hathras News: करंट की चपेट में आने से झुलसा व्यक्ति
हाथरस, सितम्बर 26 -- Hathras News: हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला धंसी में शनिवार की सुबह खेत पर घास काटने गया एक व्यक्ति करंट की चपेट में आने से झुलस गया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन झुलसे हुए व्यक्ति को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां उसका उपचार जारी है। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला निवासी जय भगवान पुत्र बाबूलाल शनिवार की सुबह नगला धंसी में घास काटने के लिए गया था। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी चीख निकल गई और वह झुलस गया। हादसे की जानकारी पर जय भगवान के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.