Hathras News: कमला बाजार और रैवाड़पुरा में नलों से आ रहा दूषित पानी।
हाथरस, जुलाई 15 -- Hathras News: हाथरस। अमृत योजना के तहत डाली पेयजल लाइन में जगह-जगह बनीं लीकेज की समस्या के चलते शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट की गंभीर समस्या बनी हुई है। कहीं नगर पालिका के नल से पानी नहीं आ रहा है तो कहीं दूषित पानी आ रहा है। ऐसा ही स्थिति शहर के कमला बाजार और गली रैवाड़पुरा की बनीं हुई है। जिसके चलते भीषण गर्मी में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी आजतक समस्या का निदान नहीं हुआ। अमृत योजना की पेयजल लाइन घर-घर तक शुद्ध आरओ का जल पहुंचाने के लिए डलवाई गई थी, लेकिन यह पेयजल लाइन डलने के बाद लोगों की पेयजल को लेकर मुश्किल बढ़ गई है। इस की मुख्य वजह है कि शहर के अधिकांश गली-मोहल्ले, बाजार ऑर कॉलोनियों में अमृत योजना की पेयजल लाइन लीकेज की समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.