हाथरस, अक्टूबर 18 -- Hathras News: हाथरस। रविवार को नवरात्र के सातवे दिन मां कालरात्रि की उपासना की गई। आशिंक रूप से काफी इलाकों में महागौरी की उपासना की गई। सुबह से दोपहर तक मंदिरों में पूजा अर्चना का सिलसिला चला। मां कालरात्रि व महागौरी की उपासना श्रद्धा भाव से हुई। माता रानी की भक्ति करने के लिए नवरात्र से ज्यादा उत्तम दिन नहीं हैं। इसलिए नवरात्रों में शहर के प्रमुख देवी मंदिरों पर पिछले छह दिनों से आस्था की बयार बह रही है। नवरात्र में रविवार को मां कालरात्रि व महागौरी की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई। भक्तों ने मइया को जल, पुष्प, काले तिला चढ़ाकर मनोकामना पूर्ति की कामना की। यह भी पढ़ें- Gaya News: माता रानी के दर्शन को पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर पूजा अर्चना के बाद शाम को भी देवी मंदिरों पर जप तप यज्ञ का आयोजन किय...