Hathras News: कब्रिस्तान में भरा गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हाथरस, सितम्बर 4 -- Hathras News: मुरसान। मुरसान के गांव कोटा मे नालियों की सफाई न होने के चलते गंदा पानी आबादी के साथ ही कब्रिस्तान में भर रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध में प्रदर्शन कर कब्रिस्तान की सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने वुधवार को कब्रिस्तान के किनारे एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा करीब कई साल से गांव के बाहरी छोर पर नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। जिसके चलते कब्रिस्तान के किनारों पर घास-फूंस समेत समुद्र सोख का अंबार लगा हुआ है। इतना ही नहीं गांव का कूड़ा भी कब्रितान के किनारे डाला जा रहा है, जिससे नालियां चॉक हो चुकी हैं। नालिया चॉक होने और कब्रिस्तान की सफाई न होने से गंदा पानी आबादी के साथ ही कब्रिस्तान मे गंदा पानी भर रहा है। वहीं, जलभराव और गंदगी से बदबू समेत मच्छर-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.