हाथरस, सितम्बर 10 -- Hathras News: सादाबाद। क्षेत्र के गांव सलेमपुर में किसान ने एसडीएम को कब्जे से संबंधित शिकायत देते हुए जानकारी दी है कि अगर उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह गांव से पलायन को मजबूर होगा। इसे लेकर उसने अपने मकान पर जमीन और कृषि भूमि को विक्रय करने हेतु फ्लेक्स भी लगा दिया है। राजपाल पुत्र झुम्मन लाल ने शिकायत में बताया है कि उसकी कृषि है। उससे सटा हुआ एक चकरोड है। एक काश्तकार ने चकरोड पर कब्जा कर अपने चक में मिला लिया है और वह उसकी कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसे लेकर पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन को शिकायत की थी। लेखपाल ने मौका मुआयना किया और इस मामले में 25 जून 2025 को मेड बंदी के आदेश किए गए थे। इस संबंध में मामला न्यायालय में भी चल रहा है। इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि दबंग उसकी कृषि भूमि से रास्...