हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएसए) शाखा जनपद हाथरस के द्विवार्षिक चुनाव गुरुवार को नियमानुसार एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण भारती और सीएचसी मुरसान के एमओआईसी डॉ. दलवीर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें एक वोट से दलवीर सिंह ने जीत दर्ज। बागला संयुक्त जिला अस्पताल के वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. केके शर्मा भारी बहुमत से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार सचिव निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा के साथ ही नए पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लग गई है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सदस्यों ने फूला माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। 67 में से 61 चिकित्सकों ने किया मतदान यह भी पढ़ें- Azamgarh News: डॉ. धनंजय अध्य...