हाथरस, जुलाई 22 -- Hathras News: विकास भवन परिसर में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने प्रातः सवा दस बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तथा अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारीे ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, लघु सिंचाई विभाग, जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य विकारस अधिकारी पी एन दीक्षित को अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश। इस दौरान उन्हांेने विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य...