Hathras News: औचक निरीक्षण कर खुद एमडीएम खाकर एसडीएम ने परखी हकीकत
हाथरस, अक्टूबर 24 -- Hathras News: शनिवार को एसडीएम सदर ने संविलियन विद्यालय लहरा का औचक निरीक्षण कर वहां की हकीकत परखी। इस दौरान एसडीएम सदर ने बच्चों के साथ बैठकर एमडीएम खाया और जरूरी दिशा निर्देश शिक्षक व शिक्षिकाओं को दिए। एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह ने औचक निरीक्षण के दौरानविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, अनुशासन और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता को परखा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षा-कक्षों में पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, विद्यार्थियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.