हाथरस, अगस्त 28 -- Hathras News: हाथरस/सादाबाद, संवाददाता। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़-आगरा रोड पर गुरुवार की सुबह सिसोदिया ढाबे के पास ओवरटेक के चक्कर में रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। हादसा होते ही बस में मौजूद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक सहित 18 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सादाबाद भेजा गया। चार घायलों को गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हाथरस डिपो की बस गुरुवार सुबह अलीगढ़ से आगरा जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हाईवे पर सिसादोदया ढाबे के निकट ओवरटेक करने के प्रयास में बस आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित 18 लोग घायल हुए हैं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहंची पुलिस ने राह...