Hathras News: एसपी ने सहपऊ कोतवाली में आदर्श पुलिस बैरक का किया उद्घाटन
हाथरस, सितम्बर 27 -- Hathras News: सहपऊ। सहपऊ कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए बनाए गए आदर्श पुलिस बैरक का शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया। बैरक के तैयार होने से कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों को रहने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। काफी समय से कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों के रहने के लिए पर्याप्त आवासीय स्थान उपलब्ध नहीं था। इसके चलते दूर-दराज से आने वाले पुलिसकर्मियों को रहने के लिए बाहर आवास तलाशना पड़ता था। पुलिस विभाग की ओर से पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोतवाली परिसर में आदर्श पुलिस बैरक का निर्माण कराया गया है। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने बैरक का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.