हाथरस, नवम्बर 28 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। एसपी ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक कर वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को दौड़ लगवाई गई और टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आगामी विधानसभा चुनाव के को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी बीट में स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों तक पहुंचने के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों की जानकारी जुटाने को कहा। इसके अलावा डायल-112 के वाहनों, घटनास्थल किट, ड्रोन कैमरा और डॉग स्क्वॉड का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया निरीक्षण क्वार्टर गार्द और पुलिस लाइन की व्य...