Hathras News: एसपी ने लिया कांवड़ मार्गों का जायजा
हाथरस, अगस्त 7 -- Hathras News: हाथरस, संवाददाता। एसपी ने शुक्रवार को शहर के तालाब चौराहा पर कांवड़ मार्ग व अन्य क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधाओं की व्यवस्थाओं परखीं। संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी चिरंजीव नाथ ने मार्ग पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कांवड़ियों के आवागमन व श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए किए गए अन्य प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। एसपी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्राथमिकता रहे। कांवड़ मार्ग पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए व किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें- Agra ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.