Hathras News: एसपी ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण किया औचक निरीक्षण
हाथरस, नवम्बर 3 -- Hathras News: हाथरस। एसपी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों और कार्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शाखा प्रभारियों से कार्यों की जानकारी लेते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों और जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए उनका पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही कार्यालय में साफ-सफाई, अनुशासन बनाए रखने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.