हाथरस, अगस्त 23 -- Hathras News: रविवार को डीआरबी इंटर कालेज के मैदान पर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के पहले दिन यूपी बोर्ड की टीमों के तीन मुकाबले आयोजित किए गए। एसएनएसबीडी,सेकसरिया इंटर कालेज और ज्ञान भारती स्कूल की टीमों को विजय श्री हासिल हुई। सोमवार यानी आज सबीएसएई स्कूलों के तीन मुकाबले खेले जायेंगे।

पहला मुकाबला पहला मुकाबला कन्हीं सिंह इंटर कालेज कैमार व एसएनएसबीडी पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ। केएस स्कूल की टीम ने दस विकेट खोकर 45 रन बनाए।अभय अग्निहोत्री ने सबसे अधिक 14 रनों की पारी खेली। दक्ष शर्मा ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए। एसएनएसबीडी पब्लिक स्कूल की टीम ने आठ ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए प्रियाशु ने सबसे अधिक 14 रनों की पारी खेली। दक्ष शर्मा को शानदार गेंदबाजी करने के लिए मैन आफ द मैच चुना...