Hathras News: एसआरबी कोटा ने बनाया टूर्नामेंट का सबसे अधिक स्कोर
हाथरस, अगस्त 31 -- Hathras News: डीआरबी कालेज के मैदान पर चल रहे स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को आखिरी तीन लीग मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज से खेले जायेंगे। सोमवार को एसआरबी कोटा की टीम ने टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर खड़ा किया।
पहला मुकाबला पहला मुकाबला दून पब्लिक स्कूल व विनायक इंटरनेशनल के मध्य हुआ। दून पब्लिक स्कूल की टीम ने पहले खेलते हुए 84 रन बनाये। अर्पित ने 15 व लक्ष्य गौतम ने 11 रन का स्कोर खड़ा किया। विनायक ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। योगीराज ने 28 व आकांश ने 23 रन बनाये। आकांश को मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला दूसरा मुकाबला एसबीएस यूनियन सासनी व बीएलएस के मध्य हुआ। बीएलएस ने पहले खेलते हुए 104 रन बनाये। नवीन ने सबसे अधिक 57 रन बनाये। अंश वाष्र्णेय ने सबसे अधिक पांच विकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.