Hathras News: एसआईआर को रद्द किया जाए, मुख्य चुनाव आयुक्त दे इस्तीफा
हाथरस, अक्टूबर 28 -- Hathras News: हाथरस। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश निर्देशन में मंगलवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसआईआर रद्द किए जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दिया और राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि एसआईआर (गहन वोटर पुनरीक्षण) के नाम पर मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा मनमाने तरीके से 13 करोड़ 39 लाख भारतीय मतदाताओं के नाम काट कर उन्हें वोट न देते हुए उनके मौलिक अधिकारों से वंचित कर दिया है। इस कारण देश की जनता में काफी नाराजगी है। एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हैं। अभी हाल में पीलीभीत जिले में हेरा-फेरी करके 13 हजार मतदाताओं के नाम काट दिए गए। एसआईआर का विरोध कर रहे युवाओं, छात्र-छात्राओं और विपक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.