हाथरस, जुलाई 8 -- Hathras News: सिकंदराराऊ। सावन माह में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर मंगलवार की शाम एडीएम ने एसडीएम तथा विद्युत व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंत चौराहे पर सड़क का निर्माण ऊंचा होने के कारण बिजली के तारों की नीचाई कम होने पर एसडीएम को उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार एडीएम प्रशासनिक प्रशांत तिवारी सावन में शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल तरीके से संपन्न कराने को लेकर उन्होंने एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान तथा पीडब्ल्यूडी में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कासगंज सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Agra News: कांवड़ यात्रा की तैयारी का खाका खींचा, जिम्मेदारी सौंपी कावड़ यात्रा के निरीक्षण के दौरान एनएचआई द्वारा सरकारी अस्पताल के मोड स...