Hathras News: एआरपी ने एथलेटिक्स में दिखाया दमखम,जीते दो पदक
हाथरस, नवम्बर 6 -- Hathras News: हाथरस। विश्वविद्यालय मैदान, लखनऊ में विगत दिनों आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलीट मीट 2026-27 में जनपद हाथरस के मुरसान ब्लॉक निवासी एवं एआरपी (हिंदी) धीरेन्द्र सिंह ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। उन्होंने ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक तथा 400 मीटर दौड़ में शानदार गति और दमखम दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को लखनऊ में उ.प्र मास्टर्स एथलीट मीट का आयोजन हुआ। जिसमें मुरसान के गांव दयालपुर निवासी व एआरपी धीरेन्द्र सिंह ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कांस्य व रजत पदक एआरपी ने जीते। यह भी पढ़ें- Etah News: अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुज यादव ने लखनऊ में लगाई पदकों की हैट्रिक एआरपी संविलियन विद्यालय लुहेटा, विकासखंड मुरसान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.